The Duniyadari: कोरबा- बालको थाना क्षेत्र के दोन्द्रों संगम नगर में 19 फरवरी को प्रेम प्रसंग में युवती के पिता पर फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। साजिश रचने और देशी कट्टा सप्लाई करने वाला फरार आरोपी बालको पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर डकैती समेत कई केस दर्ज हैं।
*19 फरवरी को चली थी गोली*
बालको थाना इलाके में प्रेम संबंध को लेकर युवती के पिता पर गोली चलाई गई थी। निशाना चूकने से वे बाल-बाल बच गए। वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी 22 वर्षीय साहिल मासी, निवासी बालको को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक देशी कट्टा और कारतूस भी मिला था।
*कट्टा देने वाला था फरार*
जांच में सामने आया कि वारदात की प्लानिंग और हथियार मुहैया कराने वाला दूसरा आरोपी फरार है। बालको थाना प्रभारी ने टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। वारदात से जुड़े बाकी कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।















