Saturday, October 24, 2026
Home छत्तीसगढ़ जिम में एक्सरसाइज करते समय 17 साल के नाबालिग की मौत.. ट्रेडमिल...

जिम में एक्सरसाइज करते समय 17 साल के नाबालिग की मौत.. ट्रेडमिल में…

356

न्यूज डेस्क । राजधानी रायपुर में जिम में एक्सरसाइज करते समय एक 17 साल के नाबालिग की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पूरे जिम में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी गई है।

पूरा मामला रायपुर के भनपुरी स्थित स्पेज जिम का है। मृतक रोजाना की तरह वह बुधवार की सुबह भी ट्रेडमिल में दौड़ रहा था। इस दौरान अचानक बेहोश होकर निचे गिर गया। जीमे में मौजूद लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब तक मौत की वजह सामने नहीं आई है।