Wednesday, April 15, 2026
Home उज्जैन 22 अगस्त बाबा श्री महाकाल आरती: चंदन वैष्णव तिलक आभूषण रजत...

22 अगस्त बाबा श्री महाकाल आरती: चंदन वैष्णव तिलक आभूषण रजत मुकुट अर्पित कर श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

170

The duniyadari कोरबा ।उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद, कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि गुरुवार को 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान बाबा श्री महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

बाबा महाकाल के मस्तक पर चंद्र और ॐ अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया।बाबा श्री महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। बाबा महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।