Monday, March 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ 23 जुलाई बाबा श्री महाकाल आरती: भांग, चंदन और आभूषण से...

23 जुलाई बाबा श्री महाकाल आरती: भांग, चंदन और आभूषण से भगवान श्री महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार

195

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सावन माह के कृष्ण पक्ष के दूसरे दिन मंगलवार रात ढाई बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान शिव को प्रिय सावन महीने में आरती का समय बदलकर 3 बजे कर दिया गया। आज सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। मान्यता है कि श्रावण माह में शिव आराधना करने से सभी कष्टों से फौरन मुक्ति मिलती है।

बाबा महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। इसके बाद भांग, चन्दन, सूखे मेवे, सिंदूर आभूषण से भगवान गणेश जी के स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया।भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की।

भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।