Monday, June 22, 2026
Home Breaking 23 जून को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों...

23 जून को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

8

The Duniyadari: Raipur- छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 23 जून को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों, विकास योजनाओं और प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन-प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंत्रिपरिषद निर्णय ले सकती है।

सरकार की इस बैठक पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें कई ऐसे प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है जिनका सीधा प्रभाव आम जनता और विभिन्न वर्गों पर पड़ सकता है। बैठक के बाद लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।