Wednesday, October 7, 2026
Home Uncategorized 26 जून महाकाल आरती: शेषनाग धारण कर भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार,...

26 जून महाकाल आरती: शेषनाग धारण कर भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

277

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। बाबा महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

भगवान महाकाल को शेषनाग धारण कर श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। भगवान को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।

बुधवार सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।