Saturday, May 18, 2024
HomeकोरबाKorba के आशीष पाहुजा सहित 26 लोगो को पुणे, मुंबई और रायपुर...

Korba के आशीष पाहुजा सहित 26 लोगो को पुणे, मुंबई और रायपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार..IPL और महादेव सट्टा ऐप से जुड़े है तार…

रायपुर। राजधानी पुलिस ने महादेव सट्टा एप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। महाराष्ट्र के पुणे-मुंबई से कोरबा के आशीष पाहुजा सहित 26 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के तार आईपीएल से जुड़ा है।

बता दें कि रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। महाराष्ट्र में बैठकर आरोपी रेड्डी 67, एमडी 149 और लेजर-10 आईडी पैनल से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वाले आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में लैपटॉप, मोबाइल, पास बुक एटीएम सहित कई सामान बरामद किये गये है।

 

पुलिस की माने तो आरोपियों के ठिकानों तक पहुंचने के लिए पुलिस जवानो को सब्जी, दूध और लॉन्ड्री वाला बनना पड़ा। पुलिस अलग अलग भेष बनाकर उनके ठिकानों पर पहुंचती थी और उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखे हुए थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों के दो ठिकानों पर रेड कार्रवाई की और 26 सटोरिये को पकड़ा गया। आरोपी ऐशो आराम के साथ ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। इतना ही नहीं फ्लेट में पार्टी और अय्याशी के लिए बाकायदा तीन कुक भी बुलाकर रखे हुए थे। ये कुक समय समय पर आरोपियों की सुविधाओं का ध्यान रखते थे।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

 

01 राहुल कोल्हाटकर पिता कैलाश कोल्हाटकर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम निलजी थाना लालबर्रा जिला बालाघाट (म.प्र.)।

02 समीर मेश्राम उर्फ बबलु पिता राजेन्द्र मेश्राम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माहुद थाना अम्बागढ चौकी थाना अम्बागढ चौकी जिला मोहला मानपुर।

03 अनुराग डहरिया पिता उमेन्द्र डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी गुलाबरा गली नंबर 18 थाना कोतवाली जिला छिन्दवाडा (म.प्र.)।

04 अक्षत दुबे पिता अरविंद दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी जी-20 ए.टी.एम. चौक के पास अवंति विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)।

05 साहिल साहू पिता राजू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी एन.टी.पी.सी. मेन रोड थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.)।

06 जॉन सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर पावर हाऊस पवन किराना
के पास थाना छावनीजिला दुर्ग (छ.ग.)।

07 शेखर वाधवानी पिता श्याम सुंदर वाधवानी उम्र 24 वर्ष निवासी किसाराम गुरूद्वारा के पास लाखे नगर थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)।

08 देवेश सचदेव पिता कन्हैया लाल उम्र 20 वर्ष निवासी जयकाली चौक के पास सारथी चौक लाखे नगर थाना आजाद चौकजिला रायपुर (छ.ग.)।

09 साहित पराते पिता बृजलाल पराते उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मिरीया थाना बहेला जिला बालाघाट (म.प्र.)।

10 अर्पित छाबडा पिता स्व. रत्न छाबडा उम्र 35 वर्ष निवासी मं.नं. 194 अनाज लाईन हटरी बाजार गांधी चौक थाना कोतवाली जिला दुर्ग (छ.ग.)।

11 रोहित यादव पिता राजेश यादव उम्र 25 वर्ष निवासी दिग्विजय कालेज रोड सोनारपारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

12 मिथुन चौहान पिता स्व. मन्नुलाल चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)।

13 सौरभ शुक्ला उर्फ बाबू पिता ओम प्रकाश उम्र 27 वर्ष निवासी के.पी.एस. स्कूल के पास वैशाली नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)।

14 हिरेश कुमार पिता गजेन्द्र लाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर हाईस्कूल के पास थाना पटना जिला कोरिया (छ.ग.)।

15 मयंक लोहानी पिता विजय कुमार लोहानी उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी दुर्गा मंदिर के
पास थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

16 रवि तेलवानी पिता स्व. लीलाराम तेलवानी उम्र 48 वर्ष निवासी सांई मंदिर के पास सत्यम विहार कालोनी महादेव घाट रायपुरा थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर (छ.ग.)।

17 विशाल कुमार पिता श्यामलाल चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी थाना चौक चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)।

18 आशय शिंदे पिता दीपक शिंदे उम्र 27 वर्ष निवासी बसंत टाकिज के पीछे कैम्प-01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.)।

19 आशीष पाहुजा पिता स्व. गोवर्धन पाहुजा उम्र 39 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैण्ड सांई कालोनी थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.)।

20 राहुल प्रीतवानी पिता अशोक कुमार प्रीतवानी उम्र 36 वर्ष निवासी सोनकरपारा सारथी चौक थाना आजाद चौक जिला रायपुर (छ.ग.)।

21 कमल सिंह पिता वीरनारायण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष चौक रामानुजगंज थाना रामानुजगंज जिला सूरजपुर (छ.ग.)।

22 अंश भटठी पिता राकेश भटठी उम्र 19 वर्ष निवासी हाऊसिंग बोई भिलाई थाना जामुल जिला दुर्ग (छ.ग.)।

23 सुजल रूपरेला पिता स्व. पुरूषोत्तम रूपरेला उम्र 18 साल निवासी गुप्ता किराना स्टोर्स के पास वालफोर्ड सिटी भाटागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर (छ.ग.)।

24 शशांक कुमार राय पिता सलील कुमार राय उम्र 46 वर्ष निवासी जी-23 सेक्टर 01 अवंति विहार थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ.ग.)।

25 भुनेश कुमार पिता देशपत राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी सरिला बहारा थाना अलालपुर जिला हमीरपुर (उ.प्र.)।

26 अक्षत धनकर पिता तुलसी राम धनकर उम्र 26 वर्ष सा. रवेली थाना नंदनी अहिरवारा जिला दुर्ग (छ.ग.)।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments