Thursday, April 18, 2024
Homeदेश30 साल बाद इन 3 राशि वालों की कुंडली में बनेगा ‘अखंड...

30 साल बाद इन 3 राशि वालों की कुंडली में बनेगा ‘अखंड साम्राज्य राजयोग’, आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग

वेब डेस्क।ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर उदित और अस्त होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही ग्रह उदित होकर कई शुभ योग भी बनाते हैं। आपको बता दें कि शनि ग्रह 9 फरवरी को उदित होकर अखण्ड साम्राज्य राजयोग बनाने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और उन्नति के आसार हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

अखंड साम्राज्य राजयोग बनने से मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी वाणी का प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा और आपकी प्रशासनिक क्षमताओं में वृद्धि होगी। साथ ही जिन लोग मीडिया, फिल्म लाइन और मार्केटिंग वर्कर हैं, उनको यह समय बेहतर साबित होगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए अखंड साम्राज्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में उदित होंगे। इस समय शनि देव बलवान होते हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस गोचर के दौरान आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। इस दौरान आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। यह निवेश आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।साथ ही इस समय आपको भाई- बहन का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको इस समय विशेष लाभ हो सकता है। वहीं आपको 17 जनवरी से साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिल गई है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

अखंड साम्राज्य राजयोग मिथुन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके भाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही जो काम आपके अटके हुए थे, वो बन सकते हैं। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है। साथ ही आप इस अवधि में काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं, जो आपको लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments