The Duniyadari: रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 5 अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू होगी, जिसमें शासन और प्रशासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं और प्रशासनिक मामलों से संबंधित कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है। इसके अलावा सरकार कुछ अहम नीतिगत निर्णयों को भी मंजूरी दे सकती है।
हालांकि, मंत्रिपरिषद की बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रदेश हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।
बैठक में सभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। कैबिनेट के फैसलों पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं।















