Thursday, March 12, 2026
Home देश 5G services Launching: पीएम मोदी ने दिया इशारा इस दिन देश में...

5G services Launching: पीएम मोदी ने दिया इशारा इस दिन देश में लांच करेंगे 5G सेवा, पूरी तरह बदल जाएगी इंटरनेट की दुनिया

322

नई दिल्लीे। 5G services Launching: भारत में 5जी सेवा होने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 1 अक्टूैबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में 5G सेवा की शुरुआत कर सकते हैं। भारत में 5जी लांच होने के बाद हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलने लगेगी। देश में इंटरनेट की दुनिया पूरी तरह से बदल जाएगी।
4जी से 10 गुना तेजा होगी 5G सर्विस
5G services Launching: बता दें कि 5जी की स्पीड 4जी से 10 गुना ज्यादा होगी। 4जी नेटवर्क की एवरेज इंटरनेट स्पीड 45 एमबीपीएस (MBPS) के लगभग होती है लेकिन, 5जी नेटवर्क पर यह बढ़कर 1000 एमबीपीएस तक पहुंच जाएगी।
5G services Launching: 5जी के आने से ऑटोमेशन बढ़ जाएगा। इससे देश की अर्थव्यcवस्थाक को फायदा होगा और ई गवर्नेंस का भी बढ़ावा मिलेगा। इससे बिजनेस, एजुकेशन, हेल्थ और एग्रीकल्चर जैसे सेक्टर्स में क्रांति आने की उम्मीथद जताई जा रही है।