Tuesday, October 27, 2026
Home देश PM Modi: दिवाली से पहले किसानों को मोदी का तोहफा, फसलों की...

PM Modi: दिवाली से पहले किसानों को मोदी का तोहफा, फसलों की MSP बढ़ाने की तैयारी

489

नई दिल्ली। PM Modi: लोकसभा चुनाव व दिवाली से पहले केंद्र सरकार रबी फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में बढ़ौतरी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार गेहूं की एमएसपी में 150 से 175 रुपए प्रति क्विंटल की दर से वृद्धि कर सकती है। इससे खास कर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के करोड़ों किसानों को फायदा होगा।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार सरसों और सन फ्लावर की एमएसपी में 5 से 7 प्रतिशत का इजाफा किया जा सकता है। उम्मीद है कि आने वाले एक हफ्ते में केंद्र सरकार रबी, दलहन और तिलहन फसलों की एमएसपी बढ़ाने के लिए मंजूरी दे सकती है। खास बात यह है कि एमएसपी में बढ़ौतरी करने का फैसला मार्केटिंग सीजन 2024- 25 के लिए लिया जाएगा।

 

फसलों को किया गया शामिल

कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिश पर केंद्र मिनिमम सपोर्ट प्राइस तय करती है। एमएसपी में 23 फसलों को शामिल किया गया है, 7 अनाज, 5 दलहन, 7 तिलहन और 4 नकदी फसलें शामिल हैं। रबी फसल की बुआई अक्तूबर से दिसम्बर महीने के बीच की जाती है। वहीं, फरवरी से मार्च और अप्रैल महीने के बीच इसकी कटाई होती है।