Wednesday, June 17, 2026
Home Breaking संदिग्ध युवक को रेलवे आरक्षक ने पकड़ा…

संदिग्ध युवक को रेलवे आरक्षक ने पकड़ा…

200

The Duniyadari:जगदलपुर- रेलवे कॉलोनी इलाके में संदिग्ध युवक को रेलवे आरक्षक ने पकड़ा। युवक ने भागने का प्रयास किया। युवक ने आरक्षक की उंगली को दांतों से काट लिया। आरक्षक सोनू मीना ने पेट्रोलिंग के दौरान लक्खू हनु को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था। युवक आरक्षक से छूटने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था। इस दौरान उसने आरक्षक की उंगली काट ली।

भारी मालवाहक वाहन सुबह 7 से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित

शहर में अंदर भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर कलेक्टर हरीस एस ने लोगों को राहत दी गई है। कलेक्टर में महाराणा चौक (रायपुर नाका) से शहर के अंदर व माड़िन चौक से शहर की ओर आने-जाने वाले सड़क पर भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है।

साथ ही दोपहर 2 बजे से 4 बजे शाम तक वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। प्रतिबंधित समय में भारी मालयान वाहनों का संचालन आड़ावाल, कुरूंदी, मारेंगा वायपास होकर किया जाएगा। आदेश का उल्लंघन की दशा में सक्षम अधिकारी द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जगदलपुर शहर के विकास व विस्तार के फलस्वरूप भीड़-भाड़ होने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 19 नवंबर को निर्णय लिया था कि शहर के अंदर भारी मालयानों (वाहनों) के संचालन पर प्रतिबंध लगाया जाए साथ ही अति आवश्यक वस्तुओं तथा पीडीएस चावल, दुग्ध, दवाइयों, नगर निगम के वाहन व शासकीय वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। साथ ही राईस मिलर द्वारा धान खरीदी केन्द्र से शहर के अंदर बने गोदाम विपणन केन्द्र तक आने-जाने वाले वाहन 15 फरवरी 2025 तक प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।