Monday, October 26, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स ने डिप्टी सीएम अरुण साव से भेंट की

छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स ने डिप्टी सीएम अरुण साव से भेंट की

287

The Duniyadari:रायपुर- छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स ने डिप्टी सीएम अरुण साव से भेंट की। साव ने कहा, कैबिनेट ने राइस मिलर्स के हित में बहुत बड़ा निर्णय लिया है। निश्चित ही इससे धान खरीदी की व्यवस्था में और तेजी आएगी व इसका लाभ किसान भाइयों को मिलेगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों में जाम पड़े धान तथा राइस मिलर्स और सरकार के बीच चल रही खींचतान के बीच साय सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने राइस मिलर्स को 2022-23 के प्रोत्साहन राशि की लंबित दूसरी किस्त का भुगतान करने की सहमति दे दी है।

इसके साथ ही धान एवं चावल के परिवहन की दर के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की अनुशंसा के मुताबिक निर्धारित दर की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को हुई साय कैबिनेट की बैठक में कुछ और महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।