Friday, August 14, 2026
Home Breaking CG NEWS : 60 से अधिक ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार…मचा हड़कंप

CG NEWS : 60 से अधिक ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार…मचा हड़कंप

238

The Duniyadari: कोंडागांव-  जिले में 60 से अधिक ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लगभग 40 गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला केशकाल विकासखंड के ग्राम चारभाठा का है।

बताया जा रहा है कि, गांव में मृत्युभोज खाने के बाद 60 से अधिक लोगों को अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गई। एक साथ सभी को ऐसा होने पर गांव में हड़कंप मचा गया। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ अमला की टीम गांव पहुंची और शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच किया गया।

जांच में पता चल की सभी लोगों को फूड पॉइजनिंग का शिकाए हो गए। जिसमें से लगभग 40 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उसे केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।