Thursday, March 12, 2026
Home Breaking जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण करें : SP शर्मा

जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण करें : SP शर्मा

122

The Duniyadari: सारंगढ़-बिलाईगढ़- पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने 21 जनवरी को बिलाईगढ़ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। साथ ही अपराध नियंत्रण, शांति-सुरक्षा, और कानून-व्यवस्था को लेकर मार्गदर्शन भी दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले परेड का अवलोकन किया, जहां थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने उन्हें सलामी दी। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन और साफ-सुथरी वर्दी के लिए पुलिस कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन और आवासीय क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड संधारण और साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से ड्यूटी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखने को लेकर खुलकर चर्चा की। पुलिस कर्मियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर निराकरण किया गया। उन्होंने अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त, और नशे के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया।

एसपी शर्मा ने निरीक्षण के दौरान स्टाफ को नियमित परेड करने, प्रार्थियों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने और अपराधों के नियंत्रण के लिए प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अपराधों के नियंत्रण, नशे के खिलाफ कार्रवाई, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को रोकने और सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जनता से नजदीकियां बढ़ाने लगातार पहल करें। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक की मंशा के अनुरूप पुलिस की गतिविधियां संचालित करने आश्वस्त किया।

एसपी शर्मा ने बिलाईगढ़ थाना की व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के कुशल निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया और भविष्य में भी इसी तत्परता से कार्य करने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर एसडीओपी विजय ठाकुर, थाना प्रभारी प्रमोद यादव और स्टेनो लोकेश्वर वर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।