Thursday, September 24, 2026
Home Breaking छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

235

The Duniyadari: बीजापुर– छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए।’’ उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।