Friday, October 23, 2026
Home Breaking KORBA: पत्नी खाना खाने के बाद अपने दो छोटे बच्चों के साथ...

KORBA: पत्नी खाना खाने के बाद अपने दो छोटे बच्चों के साथ सोने जा रही थी तभी देख डर गई

261

The Duniyadari: कोरबा- जिले में एक घर से जहरीला नाग सांप निकला है। मानिकपुर निवासी जवाहर खांडे के घर में मच्छरदानी के अंदर सांप घुसा हुआ था। जब उनकी पत्नी खाना खाने के बाद अपने दो छोटे बच्चों के साथ सोने जा रही थी तभी देख डर गई।

शुक्रवार रात मच्छरदानी में सांप की फुंकार सुनते ही महिला बच्चों को लेकर कमरे से बाहर भाग गई। परिवार ने देखा कि करीब 5 फीट लंबा जहरीला नाग मच्छरदानी में फंसा हुआ था। परिवार ने तुरंत स्थानीय सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दी। स्नेक रेस्क्यू अतुल सोनी और उमेश यादव मौके पर पहुंचे।

उन्होंने सावधानीपूर्वक सांप को बाहर निकाला और बाद में जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, जवाहर खांडे अपना पुराना मकान तोड़कर नया मकान बना रहे हैं। आस-पास की खुदाई के कारण संभवतः सांप वहां से निकलकर सीधे बिस्तर पर पहुंच गया।