Thursday, October 29, 2026
Home Breaking रात के अंधेरे में गरीब पर जानलेवा हमला, पीड़ित गंभीर रूप से...

रात के अंधेरे में गरीब पर जानलेवा हमला, पीड़ित गंभीर रूप से घायल…

227

The Duniyadari: जांजगीर-चांपा- जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलादेही में एक गरीब दुकानदार पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में पीड़ित विनोद कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात के अंधेरे में तब हुई जब गांव के दबंग लाला तिवारी और उसके सहयोगियों ने विनोद साहू पर अचानक हमला बोल दिया।

पीड़ित पर लात-घूंसे और डंडों से हमला किया गया, जिससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गए। परिवारजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद 112 की टीम ने घायल विनोद साहू को अस्पताल पहुंचाया।

इस मामले में बिर्रा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन दबंगों के खिलाफ क्या सख्त कार्रवाई करती है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, और पीड़ित परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है।