Friday, October 30, 2026
Home Breaking नक्सलियों ने मोबाइल टावर में आगजनी की वारदात को दिया अंजाम

नक्सलियों ने मोबाइल टावर में आगजनी की वारदात को दिया अंजाम

216

The Duniyadari: बीजापुर- जिले नक्सल प्रभावित ग्राम चिन्नाकोडपाल में शुक्रवार देर रात नक्सलियों ने एक मोबाइल टावर में आगजनी की वारदात को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास किया है।

इस आगजनी की घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन मौके पर पंहुची पुलिस कर रही हैं।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची पुलिस का कहना है कि नक्सलियों के बड़े लीडर आत्मसमर्पण कर रहे हैं, या गिरफ्तार हो रहे हैं।

ऐसे में नक्सली स्वयं दहशत में हैं, लेकिन नक्सली बौखलाहट में आगजनी जैसी वारदात के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर इलाके में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।