Monday, October 26, 2026
Home Breaking राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की भेंट

219

The Duniyadari: रायपुर– राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में वर्ष 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की।

राज्यपाल डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दें साथ ही अपने अधीनस्थों के प्रति भी संवेदनशील रहें।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, संचालक छत्तीसगढ प्रशासनिक अकादमी टी सी महावर, प्रशिक्षण निदेशक श्रीमती सीमा सिंह सहित परिवीक्षाधीन अधिकारी फड़तरे अनिकेत अशोक सहायक कलेक्टर जशपुर, अरविंद कुमारन टी. सहायक कलेक्टर बिलासपुर, अक्षय डोसी सहायक कलेक्टर रायगढ़, क्षितिज गुरभेले सहायक कलेक्टर कोरबा और विपिन दुबे सहायक कलेक्टर जिला बस्तर उपस्थित थे।