Monday, October 26, 2026
Home Breaking प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतना महिला ग्राम पंचायत सचिव को पड़ा...

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतना महिला ग्राम पंचायत सचिव को पड़ा भारी,निलंबित

236

The Duniyadari: बिलासपुर- प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतना महिला ग्राम पंचायत सचिव को भारी पड़ गया है। ग्राम पंचायत की सरपंच और पंचों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने की शिकायत जिला व जनपद पंचायत के सीईओ से की थी।

जिसमें कार्यवाही करते हुए महिला पंचायत सचिव को जिला पंचायत सीईओ ने निलंबित कर दिया है। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवगांव में पदस्थ पंचायत सचिव आरती पनौरे के खिलाफ जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के पास शिकायतें पहुंची थी।

सचिव के खिलाफ सरपंच शशिकला साहू और 11 पंचों ने शिकायत की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी लापरवाही किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद सचिव को शोकॉज नोटिस जारी किया गया था।

नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने सचिव को छत्तीसगढ़ पंचायत आचरण नियम 1998 व छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1999 के नियम 4 -1 के तहत निलंबित कर दिया है। आंकडीह ग्राम पंचायत सचिव जगदीश साहू को देवगांव का अतिरिक्त प्रभारी दिया गया है।