Monday, October 5, 2026
Home Breaking बांध में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया...

बांध में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था

155

The Duniyadari: गरियाबंद- जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कुगदा बांध में डूबने से रायपुर के एक युवक की मौत हो गई। आज सुबह 4 बजे रायपुर भनपुरी से आर्यन कुमार सिन्हा (18 वर्ष) अपने दस दोस्तों के साथ कुगदा बांध घूमने गया था।

इस दौरान सभी दोस्त बांध में नहाने के लिए उतरे, बाकी सभी तो बांध से बाहर निकल गए, लेकिन आर्यन जब नहीं निकला तब आसपास के ग्रामीणों को खबर की गई। नगर सेनानी कुगदा बांध पहुंचे, और गोताखोरों की मदद से शव को कुछ घंटों में बाहर निकाला।