Monday, June 15, 2026
Home Breaking सरकार ने दाई-बाबा दिवस मनाने का निर्णय लिया है, जिससे उनके योगदान...

सरकार ने दाई-बाबा दिवस मनाने का निर्णय लिया है, जिससे उनके योगदान और विरासत को सम्मानित किया जा सके

145

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ की साय सरकार सुशासन तिहार के बाद अब दाई-बबा दिवस मनाएगी। बुजुर्गो तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए इस दिवस का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उप संचालक ने सभी जिलों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है।

जारी निर्देश के मुताबिक हर जिले में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 4 जून को हेल्थ मेला का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य समुदाय में बुजुर्गों के सम्मान और सहभागिता के उद्देश्य से किया जा रहा है। वहीं मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बच्चों को दादा-दादी और नाना-नानी को स्वास्थ्य मेले में लाने के प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया है।