Thursday, September 24, 2026
Home Breaking बड़ी खबर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 लोगों की रौंदा, मौके...

बड़ी खबर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 लोगों की रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप

175

The Duniyadari: खैरागढ़- गंडई थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 लोगों की रौंद दिया। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं आसपास के लोंगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

बता दें कि, घटना गंडई थाना क्षेत्र के सुरही नदी रपटे के पास हुआ। जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 लोगों की रौंद दिया। जिससे की मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु की।