Friday, October 23, 2026
Home Breaking युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

264

The Duniyadari: Raipur– राजधानी के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में आत्महत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतिका जसविंदर कौर ढिल्लन (उर्फ जस), उम्र 26 वर्ष, ने 3 जून को सांई ड्रीम सिटी, अमलीडीह की बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी थी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जसविंदर को नीरज मजुमदार सहित सात अन्य लोगों द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी। झगड़े और तनाव के चलते वह अवसाद में थी और अंततः उसने आत्मघाती कदम उठाया।

गिरफ्तार आरोपी:

नीरज मजुमदार – मृतिका के साथ रिश्ते में था

प्रशांत लाण्डे

रोशनी उर्फ तन्नू साहू

आकाश वैष्णव

साबिया परवीन

तिलोत्मा पाण्डेय

दीपक पाटले

नेहा यादव

केस विवरण:

प्रकरण संख्या: 113/25

धारा: 108, 3(5) बी.एन.एस.

थाना: न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर

पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

यह मामला रिश्तों में उत्पीड़न और सोशल सर्कल की मानसिक हिंसा से जुड़ी गंभीर चिंता को उजागर करता है, जिस पर अब कानूनी शिकंजा कसा जा चुका है।