Monday, October 26, 2026
Home Breaking मुख्यमंत्री साय ने पुलिस बटालियन में शहीद ASP को दी श्रद्धांजलि, जताया...

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस बटालियन में शहीद ASP को दी श्रद्धांजलि, जताया शोक

254

The Duniyadari: रायपुर- सुकमा में नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव गिरिपुंजे का रायपुर के महादेवघाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद की पार्थिव देह को माना पुलिस बटालियन लाया गया है। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

सीएम विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि दी। इससे पहले “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों” के साथ उनकी यात्रा कुशालपुर स्थित निवास से निकली थी। अंतिम यात्रा में कलेक्टर के साथ कई अफसर और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बता दें कि सुकमा में नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर के रहने वाले थे। वह सुकमा में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ थे। रायपुर के कुशालपुर इलाके में उनका पूरा परिवार रहता है।

उनके माता-पिता पत्नी दो छोटे बच्चे यहीं रहते थे। बुधवार को शहीद ASP की 6 साल की बेटी नव्या का जन्मदिन है। पूरा परिवार इस जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की तैयारी में लगा हुआ था। आकाश भी सुकमा से बेटी के जन्मदिन में आने वाले थे मगर अब सब कुछ बदल चुका है।