Sunday, August 23, 2026
Home Breaking तेज रफ्तार का कहर: दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर में चालक...

तेज रफ्तार का कहर: दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर में चालक की मौत, दूसरे ट्रक ड्राइवर को हिरासत में

213

The Duniyadari: सरगुजा- जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई. पुलिस ने दूसरे ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक अंबिकापुर की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी ट्रक सीतापुर की दिशा से आ रही थी. सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-43 पर राधापुर बैरियर के पास तेज रफ्तार में साइड लेने के दौरान दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.

यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया. डायल 112 की टीम ने मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीतापुर पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.