Thursday, October 22, 2026
Home Uncategorized कोरबा: कुसमुंडा रोड पर दो ट्रकों की भिड़ंत, एक ड्राइवर केबिन में...

कोरबा: कुसमुंडा रोड पर दो ट्रकों की भिड़ंत, एक ड्राइवर केबिन में फंसा, 3 घंटे बाद रेस्क्यू

288

The Duniyadari :कोरबा में सोमवार देर रात कुसमुंडा मुख्य मार्ग पर दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक चालक केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद केबिन काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना सर्वमंगला चौकी क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक कोरबा से कुसमुंडा की ओर कोयला लोड करने जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक कुसमुंडा से गिट्टी लेकर लौट रहा था। तेज रफ्तार और रात के अंधेरे में दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। एक चालक तो किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन दूसरा गंभीर रूप से फंस गया।

राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी विभव तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। केबिन काटने के बाद घायल चालक को बाहर निकाला गया और दोनों चालकों को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

इस दुर्घटना के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने ट्रैफिक सामान्य करवाया और ट्रक मालिकों को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और नशे में गाड़ी चलाने की वजह से हादसे होते रहते हैं।