24 अगस्त 2025 राशिफल: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रखना होगा सावधान!

14

 

The Duniyadari : किस्मत देगी साथ या लेगी इम्तिहान? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

मेष – लंबी यात्रा से बचें, परिवार का साथ मिलेगा, ऑफिस में स्किल सुधारने का मौका है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

वृषभ – पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा, जरूरी काम निपटाएं।

मिथुन – नौकरी में तरक्की और धन लाभ के योग हैं। जीवनसाथी का मूड खराब रह सकता है।

कर्क – धार्मिक रुचि बढ़ेगी, कर्ज से राहत मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा।

सिंह – पुराने मित्र का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दबाव रह सकता है, लेकिन रोमांटिक जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या – मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन विवादों से बचें। कोई करीबी दिल दुखा सकता है।

तुला – बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में तरक्की के योग हैं। वैवाहिक जीवन में हल्का तनाव संभव।

वृश्चिक – जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। रियल एस्टेट में निवेश ठीक रहेगा। सच्चे प्यार की कमी महसूस हो सकती है।

धनु – फीलिंग्स पर काबू रखें। अनचाही यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी से खर्च को लेकर बहस संभव।

मकर – फैसले लेने में आसानी होगी। धन की चिंता रह सकती है। परिवार संग समय बिताएं, लव लाइफ में बदलाव संभव।

कुंभ – पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। विवादों से दूर रहें। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत होगी।

मीन – पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी, सम्मान मिलेगा। आय बढ़ सकती है लेकिन खर्च भी ज्यादा होगा। यात्रा के योग हैं।