Wednesday, July 15, 2026
Home Breaking वन विभाग की कार्रवाई: अवैध बांस करील और पिका परिवहन के मामले...

वन विभाग की कार्रवाई: अवैध बांस करील और पिका परिवहन के मामले में आरोपी गिरफ्तार

191

The Duniyadari: बलौदाबाजार वनमंडल में वन विभाग ने अवैध बांस करील और पिका परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी रूपेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में महराजी सर्कल के वन कर्मचारियों और सुरक्षा श्रमिकों ने नियमित गश्त के दौरान प्रवीण कुमार पटेल को मोटरसाइकिल में बांस करील और पिका का अवैध रूप से परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

कार्रवाई की जानकारी

– आरोपी प्रवीण कुमार पटेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम गिरौदपुरी, के पास से मोटरसाइकिल (होंडा साइन, क्रमांक CG22 AF 8094) और अवैध सामग्री जप्त की गई।

– बरामद नासवान बांस करील और पिका को नियमानुसार गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया।

– आगे की विभागीय कार्यवाही प्रचलित है।

वनमंडलाधिकारी का बयान

वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने कहा कि वन संपदा की अवैध कटाई और परिवहन पर्यावरण और जंगलों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। वन विभाग लगातार जंगल और वन उत्पादों के अवैध कटाई और परिवहन पर नजर बनाए हुए है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर वन संपदा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।