Friday, October 30, 2026
Home कोरबा कोरबा जिले के रेव. डॉ. अजीत कुमार आनंद को राज्य स्तरीय शूटिंग...

कोरबा जिले के रेव. डॉ. अजीत कुमार आनंद को राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान

251

The Duniyadari : कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में कोरबा जिले के रेव. डॉ. अजीत कुमार आनंद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 28 अगस्त से 6 सितम्बर 2025 तक आयोजित हुई थी, जिसमें उन्होंने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल के सीनियर मास्टर्स मेन्स इंडिविजुअल कैटेगरी (वेटरन्स) में भाग लिया।

इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पुत्र जॉयंट एडविन आनंद को दिया, जो कोरबा जिले के पहले इंटरनेशनल शूटिंग मेडलिस्ट हैं। जॉयंट ने उन्हें इस प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

डॉ. अजीत कुमार आनंद की इस उपलब्धि से कोरबा जिले का मान राज्य स्तर पर और अधिक बढ़ा है।