Thursday, April 2, 2026
Home छत्तीसगढ़ हेमंत उपाध्याय निलंबित, दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभार आरएल ठाकुर को

हेमंत उपाध्याय निलंबित, दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभार आरएल ठाकुर को

103

। स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को दुर्ग शिक्षा संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर हेमंत उपाध्याय को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। विभागीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपाध्याय पर अनियमितताओं और मनमानी करने के आरोप सिद्ध हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, सरगुजा में पदस्थापना के दौरान उनके कार्यों में अनियमितता और अनुशासनहीनता सामने आई थी। विभाग का मानना है कि यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है। निलंबन के बाद उन्हें डायरेक्टरेट (डीपीआई) में अटैच कर दिया गया है।

यह पहली बार नहीं है जब हेमंत उपाध्याय पर गाज गिरी हो। इससे पहले भी शिक्षक पदोन्नति और ट्रांसफर विवाद में वे सस्पेंड होकर लंबे समय तक डीपीआई में अटैच रहे थे। सरकार बदलने के बाद उन्हें दोबारा ज्वाइंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी।

गौरतलब है कि दुर्ग से मंत्री बने गजेंद्र यादव ने पदभार संभालने के बाद यह पहला बड़ा कदम उठाया है। साथ ही, उन्होंने डीपीआई में पदस्थ डिप्टी डायरेक्टर आर.एल. ठाकुर को दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

जानकारों के मुताबिक, हेमंत उपाध्याय की राजनीतिक पकड़ भी मजबूत रही है। पिछली बार निलंबन के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और आदेश से बहाल भी हुए थे। इस बार क्या होता है, यह देखना दिलचस्प होगा।