Monday, September 14, 2026
Home गरियाबंद भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

217


The Duniyadari : गरियाबंद
। जिले के तौरेंगा में एनएच-130 सी पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल दोनों युवक मैनपुर क्षेत्र के जीडार गांव के निवासी हैं। दोनों युवक छैलडोंगरी में आयोजित जात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तौरेंगा के पास उनकी बाइक पिकअप से जा टकराई और यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।