Wednesday, July 29, 2026
Home कोरबा भाजपा मंडल मंत्री बना शूटरों का सौदागर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाजपा मंडल मंत्री बना शूटरों का सौदागर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

173

The Duniyadari : कोरबा। कटघोरा गोलीकांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि शक्ति सिंह ने उत्तरप्रदेश से शूटर को 10 हजार रुपये देकर बुलाया और कसनिया क्षेत्र में सिकंदर मेमन के मकान पर गोलियां चलवाईं।

इससे पहले पुलिस इस वारदात में शामिल शूटर सहित तीन आरोपियों को पकड़ चुकी थी। शक्ति सिंह बीजेपी कोसाबाड़ी मंडल कार्यकारिणी में मंत्री है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान इस पूरे हमले की साजिश से जुड़े अहम राज खुल सकते हैं।