Monday, April 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ धनवार आरटीओ चेक पोस्ट पर हमला : आरटीओ प्रभारी और चालक से...

धनवार आरटीओ चेक पोस्ट पर हमला : आरटीओ प्रभारी और चालक से मारपीट, पुलिस ने सात आरोपियों पर केस दर्ज किया

103

The Duniyadari : बलरामपुर। धनवार आरटीओ चेक पोस्ट में शनिवार शाम अचानक हड़कंप मच गया, जब कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने आरटीओ चेक पोस्ट प्रभारी और उनके निजी चालक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान उन्होंने चेक पोस्ट में तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की।

सूत्रों के मुताबिक, चेक पोस्ट में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर सिद्धार्थ पटेल ने बताया कि करीब सात से आठ लोग बिना किसी विवाद के अचानक पहुंचे और हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे के कड़े से वार किया, जिससे उन्हें चोटें भी आईं।

घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने एक नाबालिग सहित सात अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

हमले की घटना से आरटीओ विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। वहीं, बसंतपुर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश देना शुरू कर दिया है।