Friday, April 24, 2026
Home जगदलपुर सड़कों पर घूम रहे पशुओं से बढ़ते हादसे नगर निगम जगदलपुर...

सड़कों पर घूम रहे पशुओं से बढ़ते हादसे नगर निगम जगदलपुर अब पशु मालिकों पर कराएगा FIR

48

The Duniyadari : जगदलपुर। शहर में आवारा और छोड़े गए पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं से परेशान नगर निगम ने अब कड़ा रुख अख्तियार किया है। कई बार चेतावनी और अभियान चलाने के बावजूद पशु फिर सड़कों पर लौट आते हैं, ऐसे में निगम ने तय किया है कि अब ऐसे पशुओं के मालिकों पर सीधे FIR दर्ज की जाएगी।

यह सख्ती सिर्फ नगर निगम क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे ग्रामीण इलाकों में भी यही नियम लागू होगा। इस कार्रवाई के लिए निगम, यातायात पुलिस और आसपास की ग्राम पंचायतों ने संयुक्त रूप से सहमति बनाई है।

महापौर संजय पांडे के अनुसार, शहर में चिन्हांकित किए जा रहे आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौशालाओं में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही जिन पशुओं के मालिकों की पहचान होगी, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा और दुर्घटना की स्थिति में आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा। नगर निगम गौशालाओं को बेहतर बनाने के कार्य में भी जुट गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने पालतू पशुओं को खुला न छोड़ें, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।