साय कैबिनेट की आज बड़ी बैठक: धर्मांतरण संशोधन कानून से लेकर धान खरीदी तक कई अहम फैसलों पर नजर”

35

The Duniyadari : रायपुर। राजधानी में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक सुबह 10:30 बजे महानदी भवन मंत्रालय में शुरू होगी, जिसमें सरकार कई बड़े मुद्दों पर निर्णय लेने की तैयारी में है।

बैठक में शीतकालीन विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों पर विस्तृत चर्चा की संभावना है। इसके साथ ही धर्मांतरण संशोधन कानून के मसौदे पर भी कैबिनेट से अंतिम स्वीकृति मिल सकती है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में धान खरीदी से जुड़े प्रावधान, किसानों से संबंधित शिकायतें, और प्रदेश के कृषि तंत्र से जुड़े कुछ प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है। आज की बैठक को नए सत्र से पहले सरकार की नीति-निर्धारण प्रक्रिया का अहम चरण माना जा रहा है।