The Duniyadari:जांजगीर-चांपा। जिले के निवासरायण कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक कपड़ा दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला व शटर तोड़कर नकदी, कपड़े एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित करीब 10 लाख 43 हजार 500 रुपये की चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना 28 दिसंबर 2025 की रात की बताई जा रही है। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
पुलिस ने मामले में धारा 296, 351(3), 115(2), 324(5), 303(2) एवं 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
































