Friday, October 23, 2026
Home कोरबा कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले

कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले

141

The Duniyadari : कोरबा। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। कुसमुंडा, हरदीबाजार, रामपुर समेत कई थानों और चौकियों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह निर्णय प्रशासनिक जरूरतों और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

एसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत कुछ मौजूदा थाना प्रभारियों को उनके पद से हटाकर अन्य स्थानों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई अधिकारियों को पहली बार थानों व चौकियों की कमान दी गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि इस बदलाव से अपराध नियंत्रण, आम जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण और पुलिस-जन संवाद में सुधार होगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी नवनियुक्त प्रभारी शीघ्र ही अपने-अपने कार्यस्थलों पर पदभार संभालेंगे। तबादलों की विस्तृत सूची अलग से जारी की जाएगी।