Friday, October 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षक किए तय, भूपेश बघेल असम...

कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षक किए तय, भूपेश बघेल असम और सचिन पायलट केरल के जिम्मे

104

The Duniyadari : रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आगामी वर्ष में चार राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने चुनावी रणनीति की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम में होने वाले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां वे वरिष्ठ पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को केरल विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इनके अनुभव से संबंधित राज्यों में संगठन को मजबूती मिलेगी और चुनावी तैयारियों को दिशा मिलेगी।