Monday, March 2, 2026
Home कोरबा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मकर संक्रांति पर कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मकर संक्रांति पर कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

34

The Duniyadari : कोरबा। सूर्य उपासना के पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पर्व पर कोरबावासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, अमन-चैन, वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, प्रसिद्धि और दीर्घायु की कामना की है।

अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति शीत ऋतु के समापन और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक पर्व है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की उपासना, पवित्र स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है।

उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। कहीं इसे लोहड़ी, कहीं पोंगल, तो कहीं संक्रांत और खिचड़ी के रूप में श्रद्धा, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सामाजिक समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।