अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का धमाका, इंग्लैंड के सामने 412 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य

15

The Duniyadari:  हरारे। अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 412 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के फाइनल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर माना जा रहा है।

भारत की पारी के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 80 गेंदों पर 175 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे, जबकि स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर रहा। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन की अहम पारी खेली। इसके अलावा अभिज्ञान कुंडू ने 40, वेदांत त्रिवेदी ने 32 और विहान मल्होत्रा ने 30 रन का योगदान दिया। कनिष्क चौहान 37 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात करें तो जेम्स मीटो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को दो-दो विकेट मिले।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन।

इंग्लैंड: थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन, एलेक्स ग्रीन।