कोरबा में श्री गजानन महाराज प्रकट दिवस पर भव्य आयोजन, जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

9

The Duniyadari: कोरबा – बुधवारी महाराणा प्रताप नगर चौक के पास स्थित श्री गजानन सांई मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संयुक्‍त महाराष्‍ट्र सेवा मंडल एवं गणेश सेवा समाज के तत्‍वाधान में श्री गजानन महाराज प्रकट दिवस समारोह का भव्‍य आयोजन किया गया ।

श्री गजानन महाराज प्रकट दिवस समाराेह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी पहुँचे । इन्‍होंने गजानन महाराज जी सहित मंदिर में स्‍थापित सभी देवी देवताओं की विधि विधान के साथ पूजा – अर्चना करते हुए कोरबावासियों के वैभव, ऐश्‍वर्य, उन्‍नति, प्रगति, स्‍वास्‍थ्‍य, सुख – शांति एवं समृद्धि के लिए कामना किया ।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि श्री गजानन विजय ग्रंथ अपने आप में एक सिद्ध ग्रंथ है, जिसका पारायण करने से मनोरथ पूरी होती है । श्री अग्रवाल ने कहा कि संयुक्‍त महाराष्‍ट्र सेवाएं मंडल, गणेश सेवा समाज के द्वारा प्रतिवर्ष श्री गजानन महाराज प्रकट दिवस समारोह मनाया जाता है, जहॉं मुझे आने का अवसर मिलता है । मैं संयुक्‍त महाराष्‍ट्र सेवा मंडल एवं गणेश सेवा समाज के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्‍यक्‍त करता हूँ ।

इस मौके पर श्री अग्रवाल ने भण्‍डारे में प्रसाद वितरण किया और प्रसाद ग्रहण भी किया ।