राज्य शासन का प्रशासनिक फेरबदल: दो आईएफएस अफसरों का तबादला, पांच को वरिष्ठ वेतनमान

7

The Duniyadari: रायपुर में राज्य सरकार ने वन विभाग में प्रशासनिक बदलाव करते हुए दो आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया है, जबकि पांच अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान का लाभ दिया गया है। पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना फिलहाल घोषित नहीं की गई है।

जारी आदेश के अनुसार जाधव सागर रामचंद्र को उप वन संरक्षक, लघु वनोपज संघ के पद पर भेजा गया है। वहीं चंद्र कुमार अग्रवाल को उप वन संरक्षक, मनेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के इस निर्णय को विभागीय कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।