Thursday, April 23, 2026
Home मध्यप्रदेश थाने में सनसनी: पत्नी को ले जाने से नाराज़ युवक ने ब्लेड...

थाने में सनसनी: पत्नी को ले जाने से नाराज़ युवक ने ब्लेड से काटा अपना गला

43

The Duniyadari: शिवपुरीमध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने थाने के अंदर ही ब्लेड से अपना गला काटने की कोशिश कर ली। इस घटना से थाने में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक शफीक पर अपनी कॉलोनी में विवाद और झगड़े का आरोप था। पुलिस जब उसे पकड़ने उसके घर पहुंची तो वह वहां मौजूद नहीं मिला। इसके बाद पुलिस पूछताछ के लिए उसकी पत्नी को थाने ले आई। पत्नी के थाने ले जाए जाने की खबर मिलते ही शफीक खुद थाने पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि पत्नी को हिरासत में लिए जाने से नाराज होकर शफीक ने आवेश में आकर ब्लेड से अपना गला काट लिया। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। मौजूद पुलिस स्टाफ ने बिना देरी किए उसे अस्पताल पहुंचाया।

सूत्रों के मुताबिक, शफीक नशे का आदी है। हालांकि इस पूरे मामले पर अब तक किसी भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। थाने के अंदर हुई इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।