The Duniyadari: कोरबा: भाजपा युवा मोर्चा में शैलेंद्र यादव को जिलामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे दर्री मंडल में युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनके जिलामंत्री बनने से कार्यकर्ताओं और युवाओं में हर्ष का माहौल है और संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
शैलेंद्र यादव ने इस जिम्मेदारी के लिए जिले और प्रदेश के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और युवाओं को जोड़कर संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
































