The Duniyadari: बिलासपुर के मस्तूरी विकासखंड में दो सहायक शिक्षकों को शराब पीकर स्कूल आने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्थानीय शिकायत, जांच और स्पष्टीकरण के बाद यह निर्णय लिया है।
पहला मामला ग्राम पंचायत जुनवानी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का है, जहां सहायक शिक्षक संदीप रात्रे को शराब के नशे में पाया गया था।
वहीं, दूसरा मामला मस्तूरी ब्लॉक के पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला कुकुर्दीकला का है, जहां सहायक शिक्षक उत्तम कुमार कंवर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है ।
निलंबित शिक्षकों का मुख्यालय शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दर्रीघाट निर्धारित किया गया है। इससे पहले भी जिले में शराब के नशे में स्कूल आने वाले लगभग 14 से अधिक शिक्षकों को निलंबित किया जा चुका है ।
































