Monday, October 19, 2026
Home छत्तीसगढ़ उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को रायपुर दौरे पर, AIIMS के दीक्षांत...

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को रायपुर दौरे पर, AIIMS के दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

58

­The Duniyadari: रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार, 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आएंगे। वे रायपुर स्थित एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे एम्स रायपुर के लिए रवाना होंगे और करीब 10:45 बजे एम्स परिसर पहुंचेंगे।

इसके बाद सुबह 11 बजे से एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह के दौरान विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर 12:30 बजे एम्स से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद करीब 1:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

उपराष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • 10:00 बजे: रायपुर आगमन
  • 10:45 बजे: एम्स रायपुर परिसर पहुंचेंगे
  • 11:00 बजे: एम्स के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे
  • 12:30 बजे: एम्स से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना
  • 1:30 बजे: विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान