Saturday, March 21, 2026
Home Breaking रायपुर में ईद की रौनक: नमाज, गले मिलकर मुबारकबाद और अमन-चैन की...

रायपुर में ईद की रौनक: नमाज, गले मिलकर मुबारकबाद और अमन-चैन की दुआएं

13

The Duniyadari: रायपुर। रमजान के पाक महीने के 30 रोजे पूरे होने और चांद दिखने के बाद आज पूरे प्रदेश में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ में सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

रायपुर के ईदगाह भाठा और शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर लोगों ने देश और प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।

ईद के अवसर पर जकात और फितरा देने की परंपरा भी निभाई जाती है, ताकि समाज के जरूरतमंद लोग भी इस खुशी में बराबरी से शामिल हो सकें। यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।

शहर की जमा मस्जिद के मुतवल्ली हाजी अब्दुल फहीम ने कहा कि रमजान के पूरे महीने की इबादत के बाद ईद का दिन अल्लाह की ओर से एक खास इनाम है, जो सभी के लिए खुशियां लेकर आता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को ईद की दिली मुबारकबाद दी।