Friday, March 27, 2026
Home Breaking लाइन की चपेट में आया जंगली भालू, करंट लगने से मौत, विभागों...

लाइन की चपेट में आया जंगली भालू, करंट लगने से मौत, विभागों पर उठे सवाल

26

The Duniyadari: कोरबा/कोरबी चोटिया। कटघोरा वन मंडल के केंदाई रेंज अंतर्गत कोरबी चोटिया परिक्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जंगल में घूम रहे एक नर जंगली भालू की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सखोदा बीट के भुजुग कछार (सलाई गोट) क्षेत्र की है। बुधवार 25 मार्च की रात भोजन और पानी की तलाश में निकला भालू जंगल क्षेत्र में घूम रहा था। इसी दौरान वह वहां से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के खंभे के पास पहुंच गया। खंभे में लगी अर्थिंग की खुली तार के संपर्क में आते ही भालू करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बिजली लाइन की अर्थिंग तार लंबे समय से खुली और असुरक्षित स्थिति में थी, जिससे वन्यजीवों के लिए खतरा बना हुआ था। इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण और बिजली व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा वन मंडलाधिकारी कुमार निशांत और केंदाई रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक दुबे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद मृत भालू का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम के बाद केंदाई (मोरगा) परिक्षेत्र कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में भालू का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सहायक अधिकारी सुनील डिक्सेना, वनरक्षक पंकज खैरवार और अशोक श्रीवास सहित वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जंगल क्षेत्रों में असुरक्षित बिजली व्यवस्था पर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि खुले तार और खराब विद्युत संरचना के कारण वन्यजीवों की जान को लगातार खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील क्षेत्रों में जल्द सुधार कार्य कराए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना में किसी स्तर पर लापरवाही हुई है या